किशनपुर रोड पर बीओबी का बंद एटीएम
- फोटो : amarujala
किशनपुर रोड पर बीओबी का एटीएम। शटर ऊपर से आधा गिरा था। न कोई गार्ड और न ही कोई बताने वाला। पड़ोसी मुकेश कुमार ने बताया कि एटीएम में पैसे नहीं हैं, इस वजह से गार्ड शटर गिराकर कहीं चला गया है। सुबह से शाम तक लोग आते हैं और बंद एटीएम देखकर चले जाते हैं।
लगभग यही हाल एसबीआई, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक का भी दिखा। सभी एटीएम खाली थे।
इलाके में ही रहने वाले सार्थक अरोरा, नगर के राजेश कुमार सिंह और बीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक बंद है, एटीएम का यह हाल है, अब उन्हें नोट कहां से मिले यह नहीं समझ में आ रहा। पेटीएम और डेबिट कार्ड के बारे में वह सुने तो हैं लेकिन प्रयोग करना नहीं जानते।