खेल को खेल की भावना से खेलते हुए लक्ष्य निर्धारित
करें और जीवन में आगे बढ़ें। यह बात डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर
पुरस्कार वितरित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
डॉ. राम सहाय ने कही।
क्रीड़ा
प्रतियोगिता में रिले दौड़ में नगमा की टीम ने प्रथम स्थान पाया तो ऊंची
कूद में फरहा इकबाल ने बाजी मारी। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनामिका सिंह
को एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रदान की गई।
साथ ही मुख्य अतिथि ने टीम गेम्स
तथा एथलेटिक्स की विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया। समापन
समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य स्वप्ना चट्टोपाध्याय ने की।
मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण समारोह में एमए द्वितीय वर्ष हिंदी की
विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक विजेता अलका पटेल तथा अंतर्राष्ट्रीय
विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली सुरेखा को भी
पुरस्कृत किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शिव मंगल यादव ने क्रीड़ा आख्या
प्रस्तुत की। डा. मंजू श्रीवास्तव ने आभार जताया और संचालन प्रशांत
द्विवेदी ने किया।