फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी स्थापना दिवस के अंतिम दिन प्रतिभागियों को सम्मानित किया

Mon, 19 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
12 वी वाहिनी पीएसी के स्थापना दिवस पर आयोजित मेला रविवार दोपहर को समाप्त हो गया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 11 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। दूसरे दिन भी मेले का जमकर पुलिस और पीएसी जवानों के परिवारीजनों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

पीएसी कैंपस में सेनानायक अशोक कुमार ने स्थापना दिवस के समापन समारोह में देश भक्ति का गीत सत्यमेव जयतेेे प्रस्तुत करने वाली टीम के छात्र वरुण, शुभम, विकास, शशांक, शिवाकांत, सलिल, आर्यन को प्रथम पुरस्कार दिया।

दूसरे स्थान के लिये मुस्कान और ईशा को चुना गया। मुस्कान ने फिल्मी गाने मेरा झुमका गिरा रे ...और छमक छमक पायलिया... में ईशा ने जबरदस्त डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


वहीं हर्षिता को तीसरा स्थान लेफ्ट लेग आगे...गीत के लिये शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मेले में स्टाल लगाकर चार चांद लगाने वाले जवानों की टीम में ए दल के रियाजुल शाह को पहला, जी दल के नकुल सिंह को दूसरा व पुलिस माडर्न स्कूल के सुनील कुमार बाजपेई को तीन टॉपरों में चुना गया।

अव्वल स्टाल लगाने वाले रियाजुल शाह को चल वैयजंती ( शील्ड) दी गई। सेनानायक ने कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व करने वाले उप सेनानायक बीबी चौरसिया, शिविरपाल फूलचंद्र यादव, सभी दलनायकों, सूबेदार मेजर, आरटीसी प्रभारी, उद्घोषक अनीस उल्ला खां, मीडिया सेल के इम्तियाज अहमद का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें