फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्ती में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी गई

Fri, 19 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तकर महाविद्यालय ने एक दिवसीय जागरूकता अभियान चलाकर मलिन बस्ती पैगंबरपुर में सरकारी योजनाओं की जानकारी द। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर व छात्राओं ने एक दिवसीय जागरूकता अभियान चलाकर नगर की मलिन बस्ती पैगंबरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम अधिकारी डा. अंशूबाला ने लोगों को मनरेगा, जननी सुरक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य संबधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आज मलिन बस्तीवासी इन योजनाओं के लाभ से अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन


ऐसे आयोजन से ही लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर विद्यालय के डा. अमित जायसवाल ने भी आर्थिक विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को जागरूक किया।

इसके अलावा विद्यालय की छात्राएं वंदना दुबे, अर्पिता दुबे, यामनी, रंजना, साक्षी वर्मा, अंकिता द्विवेदी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी  सरकारी योजनाओं के लाभ से अवगत कराया। इस मौके पर डा. रश्मि सिंह, डा. नीरज राय, डा. शरद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें