फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर जिले भर में राहत कार्य किए गए

Thu, 15 Jan 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति के अवसर में दो अलग-अलग जगहों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें खिचड़ी का प्रसाद लोगों में वितरित किया गया। भृगुधाम भिटौरा में खिचड़ी भोज के बाद गरीबों को कंबल दिए गए। ठंड से बचने के लिए कंबल पाकर गरीबों ने खुशी महसूस किया।  
विज्ञापन

टोगो स्वास्थ्य एवं जन कल्याण की ओर से भृगुधाम में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें गंगा स्नान करने वाले सभी लोगों को खिचड़ी खिलाई गई।

इसके बाद 426 गरीबों को कंबल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि गंगा को शुद्ध बनाने में सबको सहयोग करना चाहिए।

इसके लिए प्रत्येक गांव में शवदाह बनाने की जरूरत है। इस मौके पर रमेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश लोधी, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष चिरइया प्रजापति, संजय सचान, बुद्धराज धाकड़ी आदि रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव रामआसरे प्रजापति ने किया। इसी प्रकार शुभम जागरण मंच ने शादीपुर रेलवे क्रासिंग के  पास लोगों को खिचड़ी का प्रसाद खिलाया।
विज्ञापन


इसमें सभासद विमल गुप्ता, जयशंकर गुप्ता, वीके परमार, पप्पू विश्वकर्मा, शिवप्रसाद त्रिपाठी, सुमित कुमार शर्मा, अभिषेक मौर्या, सतेंद्र, प्रदीप सिंह आदि रहे।

मकर संक्रांति पर दिनभर बच्चों के साथ बड़ों ने भी पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। तिरंगा व चांदतारा की पतंगे आसमान पर अठखेलियां करती हुईं उतराईं। कड़ाके की ठंड के बाद भी दुकानों पर रंगबिरंगी पतंगें खरीदने को बेताब दिखाई दिए।

बुधवार को सुबह से ही बच्चों में पतंग उड़ाने के लिए उत्साह नजर आया। घर की छतों में बच्चे बड़ों के साथ डोर पतंग लेकर चढ़ गए और दिनभर पतंग बाजी की। शहर के चौक, मुराइनटोला, बाकरगंज, कलक्टरगंज स्थित पतंग की दुकानों में खरीददारों की भीड़ देखी गई। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की बैठक में मिकर संक्रांति त्योहार व लोहड़ी की शुभकामनाएं दी गईं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें