फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सहायक अध्यापक पर अनुदेशक से छेड़खानी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोर्ट के आदेश पर सहायक अध्यापक के खिलाफ सीआरपीएफ जवान की अनुदेशक पत्नी से छेड़खानी का असोथर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


राधानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली सीआरपीएफ जवान की पत्नी असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय अनुदेशक है। महिला ने एफआईआर में बताया कि प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने में एक साल बाकी है। वह अवकाश पर रहते हैं। कल्यानपुर थाने के महरहा निवासी सहायक अध्यापक रामप्यारे प्रधानाध्यापक के चार्ज पर रहते हैं। कई बार कार्यालय में रामप्यारे ने उसका दुपट्टा खींचकर छेड़खानी की। रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाते समय हाथ पकड़ता है। विरोध करने और अधिकारियों से शिकायत पर भी हकरतों से बाज नहीं आया। वह विद्यालय से चार दिसंबर को घर जा रही थी। रास्ते में रामप्यारे तेज रफ्तार में बाइक लेकर पहुंचा। उसकी स्कूटी के आगे खड़ी कर दी। दुपट्टा खींचकर जमीन में गिरा दिया और कपड़े फाड़ डाले। शोर सुनकर कुछ लोगों के आने पर रामप्यारे धमकी देकर भाग निकला। पति को आपबीती बताई। पति के साथ असोथर गई। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर कोई कार्रवाई नहीं की। वह कई माह से अवकाश लेकर घर में रहती है। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर असोथर पुलिस ने सहायक अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें