फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आयुष डाॅक्टर मरीजों को लिख रहे एलोपैथिक दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल का आयुष विभाग के डाक्टरों को एलोपैथिक दवाएं लिखना पड़ रहा है। पांच महीने से आयुष दवाओं का स्टाक समाप्त होने के कारण आयुष दवाओं से इलाज कराने आने वाले मरीजों को एलोपैथिक दवाएं थमाई जा रही हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आयुष विभाग ने आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी चिकित्सा प्रणाली के अलग-अलग डाक्टरों की नियुक्ति है। कोरोना काल के आयुष चिकित्सा प्रणाली मरीजों का विश्वास बढऩे के कारण आयुष अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ जुटती है। मरीज को परामर्श के बाद आयुष डाक्टर एलोपैथिक दवाएं लिख देते हैं। आयुष दवाओं का स्टाक खाली होने के कारण आयुष फार्मासिस्ट हमेशा अस्पताल से गायब रहता है। इसके कक्ष में बाहरी व्यक्ति बैठकर समय काटते हैं।
आयुष डॉक्टर के.के. पांडेय का कहना है कि फरवरी से आयुष दवाएं नहीं हैं। ऐसे में मजबूरन मरीजों को एलोपैथिक दवाएं लिखना पड़ रहा है। सीएमओ डाक्टर राजीव रंजन गिरि का कहना है कि आयुष दवाओं की खरीद के लिए बजट नहीं है। बजट के लिए शासन को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें