फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 25 हजार के इनामी कछुआ तस्कर की संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस की गिरफ्त से दूर 25 हजार के इनामी कछुआ तस्कर उमेश गिहार की संपत्ति कुर्क कराने की तैयारी शुरू हो गई है। उमेश को तीन फरवरी को रेलवे स्टेशन से कछुआ तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। हालांकि वह वन विभाग की हिरासत से भाग गया था।
विज्ञापन

आरपीएफ ने तीन फरवरी को चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ गांव निवासी उमेश गिहार और उसके 15 वर्षीय नाबालिग साले को 40 लाख कीमत के 148 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को वन विभाग के सुपुर्द किया गया था। चार फरवरी की सुबह वन विभाग के रेंज कार्यालय से उमेश चौकीदार जितेंद्र कुमार सिंह को धक्का देकर भाग गया था।
नाबालिग को बाल सुधार गृह खुल्दाबाद प्रयागराज भेजा गया था। लापरवाही के आरोप में वन विभाग के चौकीदार को निलंबित कर दिया गया था। पांच माह बाद भी पुलिस और वन विभाग आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सके हैं। उसके खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी है और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी की संपत्ति कुर्क कराने के लिए कोर्ट से अनुमति ली जाएगी। डीएफओ गंगादत्त मिश्रा ने बताया कि नाबालिग आरोपी के खिलाफ 35 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें