फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः नगर पालिका लिपिक पर हमला, झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका के एक लिपिक पर हमला, फायर करने, छीन कर सरकारी कागजात फाड़ देने का मामला सामने आया है। आरोप एक सभासद के पति समेत सात लोगों पर है। लिपिक ने वसूली की रकम न देने पर हमले व गुप्त स्थान पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। लिपिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि मामला लिपिक व सभासद के पति के बीच नगर पालिका में वर्चस्व कायम करने के लिए बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के पनी मोहल्ला निवासी मोहम्मद आकिब नगर पालिका में लिपिक हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को जिला अस्पताल के पास वसीम उर्फ राजू पांच-छह लोगों के साथ मिले। उससे कहा कि नगर पालिका में बहुत कमाई कर रहे हो। कुछ खर्च नहीं कर रहे हो। उससे बीस हजार रुपये पार्टी करने के लिए मांगे। उसने रुपये देने से मना किया, तो आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी थी।
वह बुधवार की सुबह नगर पालिका के कागजात में चेयरमैन से हस्ताक्षर कराने के बाद वापस नगरपालिका लौट रहा था। उसके साथ संविदा सफाई कर्मचारी सनी भी था। लाठी मोहाल चौगलिया के पास सैयदवाड़ा निवासी वसीम उर्फ राजू, हामिद पांच छह लोगों के साथ मिले। आरोपियों ने उसे रोक लिया। गाली गलौज और मारपीट की। उसके सरकारी कागजात फाड़कर फेंक दिए। किसी तरह से जान बचाकर भागा।
विज्ञापन

आरोप है कि लाइसेंसी रिवाल्वर से राजू ने फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। वह भागते समय गिर पड़ा। फायरिंग से लोगों में हड़कंप मच गया। बाजार में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। गुप्त स्थान में ले गए और बंधक बना लिया। किसी तरह से भागकर कोतवाली पहुंचा है। मामले में कोतवाली पुलिस ने रात डेढ़ बजे एफआईआर दर्ज की। आरोपी वसीम उर्फ राजू सैयदवाड़ा सभासद नायला परवीन के पति हैं।
पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी, बंधक बनाकर रुपयों की मांग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी ओर सभासद पति का कहना है कि किसी काम को लेकर नोकझोंक हुई है। बाकी आरोप मनगढ़ंत हैं। कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें