फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 10 माह बाद छोटे वाहनों के लिए खुला असनी गंगा पुल

विज्ञापन
फोटो-18- असनी गंगा पुल से निकलते छोटे वाहन। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज। करीब 10 माह की मरम्मत के बाद असनी गंगा पुल शनिवार को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। पुल शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पुल की सड़क के आधे हिस्से पर डामरीकरण का कार्य शुक्रवार रात पूरा होने के बाद एनएचएआई के अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार सुबह नौ बजे से ऑटो, कार, रिक्शा और बाइक की आवाजाही शुरू करा दी गई। इससे डलमऊ रोड पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।
मानपुर के बड़े विश्वकर्मा ने बताया कि लखनऊ और रायबरेली जाने के लिए पहले कई बार सोचना पड़ता था लेकिन अब राहत मिल गई है। चंदीपुर के धनंजय बाजपेयी ने कहा कि पुल बंद रहने से 10 महीने से लालगंज बाजार नहीं जा सके।
विज्ञापन

बड़गांव के प्रधान राजकुमार सोनकर ने बताया कि क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु गेगासो स्थित सिद्धपीठ मां संकठा माता के दर्शन और स्नान के लिए जाते थे। पुल बंद रहने से 10 महीने तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि अब सोमवार को दर्शन के लिए जाएंगे।

फोटो-18- असनी गंगा पुल से निकलते छोटे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें