फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मौसम बदला तो होम्योपैथी की ओर बढ़ा मरीजों का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौसम में बदलाव के साथ जिले में होम्योपैथिक चिकित्सा की ओर मरीजों का रुझान बढ़ा है। इन दिनों होम्योपैथिक अस्पताल और क्लीनिकों में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, गले में खराश और एलर्जी जैसी मौसमी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना करीब 250 से 300 लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में सर्दी, खांसी और एलर्जी से जुड़ी शिकायतें अधिक देखने को मिल रही हैं। वहीं कई मरीज लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए भी होम्योपैथिक पद्धति का सहारा ले रहे हैं।
अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की चिकित्सकीय जांच के बाद उनकी समस्या के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं। मरीजों का कहना है कि उपचार से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिल रही है, जिससे इस चिकित्सा पद्धति के प्रति उनका भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या में खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेने पर जोर दिया गया है।
आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. केके पांडेय ने बताया कि बदलते मौसम में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ना सामान्य है। बीमारी से बचाव के लिए लोगों को दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें