फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आर्य समाज सिखाता सच्चाई की राह पर चलना

विज्ञापन
फोटो-18-शताब्दी समारोह में उपदेश देते उपदेशक। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे के ललौली चौराहे के समीप आर्य समाज मंदिर में चार दिवसीय शताब्दी समारोह का रविवार को समापन हुआ। समापन से पूर्व अमृतसर के भजन उपदेशक पंडित दिनेश पथिक ने कहा, संसार में जिसका प्रभु से प्रेम नहीं होगा, उसका भवसागर से बेड़ा पार नहीं होगा। आचार्य शिवकुमार शास्त्री व भूदेव शास्त्री ने कहा, आर्य समाज केवल धार्मिक संगठन नहीं है, बल्कि समाज सुधार और सच्चाई की राह दिखाने वाला आंदोलन है। इस मौके पर समाज के प्रधान श्रवण कुमार, मंत्री इंद्रधर लाल, कृष्ण कुमार, वेद प्रकाश गुप्ता, प्रिय व्रत पांडेय, डॉ. महेश आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें