फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट व्यवसाई के हत्यारोरिपयों की गिरफ्तारी न होने पर रोष...

विज्ञापन
पीलू तले चौराहे के समीप बैठक करते अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने जहानाबाद के टेंट व्यवसायी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं।
विज्ञापन

रविवार को शहर के पीलूतले में बैठक कर वैश्य समाज ने सप्ताह भर में घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्त ने कहा कि जहानाबाद थाने के बबई निवासी टेंट व्यवसायी विनोद कुमार गुप्त की हत्या कर शव फांसी में लटका दिया गया था।
पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं सकी है। इसके वैश्य समाज में खासा आक्रोश है। राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि जब परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तो गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि सप्ताह भर में गिरफ्तारी नहीं हुई, तो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर राधेश्याम, विनय गुप्त, वेद प्रकाश गुप्त, रामस्वरूप गुप्त, नरेंद्र गुप्त, अमित शरन, संजीव गुप्त, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी, रामबाबू गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें