फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 104 पावरलूम बुनकरों को 3.44 करोड़ की सहायता पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के 104 पात्र पावरलूम बुनकरों को सरकारी सहायता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना और झलकारी बाई कोरी हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत लाभार्थियों के प्रस्तावों को मंडल स्तरीय परियोजना स्वीकृति समिति ने संस्तुति दी है। दोनों योजनाओं के तहत कुल 3.44 करोड़ की राज्यांश धनराशि प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में विभागीय अफसरों की ओर से प्रस्तुत आवेदन-पत्रों और प्रस्तावों की जांच की गई। परीक्षण के बाद मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत 73 बुनकरों के लिए 2.41 करोड़ रुपये और विशेष कंपोनेंट प्लान के तहत संचालित झलकारी बाई कोरी योजना में 31 बुनकरों के लिए 1.02 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित की गई।
दोनों योजनाओं में कुल 104 लाभार्थियों के लिए 3.44 करोड़ की सहायता का प्रस्ताव है। बैठक में पहली बार प्रयागराज मंडल से पात्र पावरलूम बुनकरों के नाम संस्तुति के लिए भेजने की पहल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें