फतेहपुर। होम स्टे, बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के संबंध में क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी, प्रयागराज अपराजिता सिंह ने मंगलवार को डीएम रविंद्र सिंह व गठित समिति को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होम स्टे, बेड एंड ब्रेकफास्ट व रूरल होम नीति के तहत 01 से 06 कमरे पंजीकृत कराए जा सकते हैं। होम स्टे में भवन स्वामी का रहना अनिवार्य होगा। साथ ही बेड एंड ब्रेकफास्ट में केयरटेकर की अनिवार्यता निर्धारित की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से फायर उपकरण व सीसीटीवी लगाया जाना होगा। बेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे के पंजीकरण के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय प्रयागराज व सीएम टूरिज्म फेलो फतेहपुर अनिल कुमार के मोबाइल नंबर 8700924698 पर संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)