फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिला अस्पताल में नहीं पीने के लिए पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर में लगे अधिकांश नल खराब हैं या फिर पानी देना बंद कर दिया है। इससे मरीजों और तीमारदारों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्हें पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। मौसम बदलाव के साथ जिला अस्पताल में 1500 से अधिक मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। अस्पताल के प्रथम तल पर बने भर्ती वार्ड और ओपीडी के आसपास लगे नलों की टोटियां बेकार पड़ी हैं। कहीं पानी नहीं आ रहा, तो कहीं नल के पास गंदगी फैली हुई है। मदरियापुर निवासी धीरेंद्र ने बताया कि मलवां क्षेत्र के रिश्तेदार महिला को देखने आए थे, प्यास लगने पर कहीं ठंडा पानी नहीं मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें