फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अब 31 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए संचालित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी, जिसे संशोधित कर अब 31 अक्तूबर कर दिया गया है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा ने पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवेदन के बाद संबंधित शैक्षणिक संस्था के माध्यम से उसका समय से सत्यापन भी सुनिश्चित कराएं, ताकि छात्रवृत्ति का लाभ मिलने में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें