फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि तीन जुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की प्रवेश प्रक्रिया चालू हो गई है। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन जुलाई है। पसंदीदा ट्रेड में प्रवेश लेने के लिए अच्छा मौका है। जिले की सभी पांच आईटीआई में 180 सीटें हैं। इनमें प्रवेश के लिए जल्द आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कम पढ़े युवाओं को तकनीकि पढ़ाई करने के लिए आईटीआई सर्वाधिक उत्तम संस्थान हैं। यहां कक्षा आठ पास युवा भी आईटीआई में प्रशिक्षण लेकर सरकारी नौकरी हासिल कर सकते है। रेलवे में नौकरी पाने के लिए आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आईटीआई करने के लिए अधिकतम शिक्षा हाईस्कूल है।
जिले में पांच आईटीआई संचालित हैं। इनमें फतेहपुर आईटीआई, सिविल लाइन, बिंदकी, खागा और जहाबाद आईटीआई हैं। बिंदकी और खागा आईटीआई तो अपने कस्बों में चल रही हैं, लेकिन अभी तक जहानाबाद आईटीआई फतेहपुर मुख्यालय में संचालित है।
विज्ञापन

नोडल आईटीआई प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कक्षा आठ और कक्षा 10वीं उत्तीर्ण युवा जो आईटीआई करना चाहते हैं, वह प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई करके कोई भी युवा अपना रोजगार स्थापित कर सकता है। इसके लिए बैंक ऋण भी आसानी के साथ देते हैं।
विज्ञापन

.........................
फतेहपुर आईटीआई:-
र्ट्ेड-सीटें
फिटर-40
टर्नर20
मशीनस्ट-20
मोटर मैकेनिक-24
वायरमैन-40
इलेक्ट्रीशियन40
इलेक्ट्रानिक्स72
इलेक्ट्रीशियन पावर20
वेल्डर40
कास्मेटोलाजी40
स्विंग टेक्नालाजी40
इंब्राइडरी40
इलेक्ट्रानिक्स महिला24
डीएमसी-24
डीएमएम-24
पेंटर20
................................
ट्रेड-जहानाबाद-बिंदकी
इलेक्ट्रीशियन2020
डीएमएम-2020
आरएसी2424
आईटी-24-24
कोपा40-40
कंज्यूमर इलेक्ट्रीशियन24-24
ड्रेस मेकिंग-40-40
फैसन टेक्नोलाजी4040
वेल्डर-40-40
प्लंबर-40-40
पेंटर जनरल-2020
कास्मेटोलाजी4040
................................................
सिविल लाइन:-
ट्रैक्टर मैकेनिक-20
स्वीइंग टेक्नालाजी-20
..............................
खागा आईटीआई
फिटर-20
टर्नर-20
आरएसी-24
वेल्डर40
प्लांबर-40
इलेक्ट्रीशियन20
इलेक्ट्रानिक्स24
पेंटर जनरल-20
मोटर मैकेनिक24
कास्मेटोलाजी-40
ट्रेस मेकिंग40
कोपा-40
..............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें