फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जल स्तर से खनन का गुरुवल खदान में पांच लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जलस्तर से मौरंग खनन किए जाने के मामले में रविवार को एसडीएम खागा नंद प्रकाश मौर्या ने गुरुवल खंड में छापेमारी की। जलस्तर से खनन पाए जाने पर खनिज विभाग को रिपोर्ट भेजी है। खनिज विभाग ने खदान संचालक को पांच लाख जुर्माने का नोटिस भेजा है। खागा तहसील स्थित गुरुवल मौरंग खंड में जलस्तर से खनन का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल की एसडीएम ने मौके पर जांच की। खनिज अधिकारी राज रंजन ने बताया कि एसडीएम की जांच रिपोर्ट आई है। खदान संचालक फर्म को पांच लाख का नोटिस भेजा गया है। फर्म को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। दोबारा जलस्तर से खनन किए जाने पर पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन


फर्जी वीडियो प्रसारित करने का होगा मुकदमा
फतेहपुर। रामनगर कौंहन मौरंग खदान में जलस्तर से खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। वीडियो की जांच के लिए एसडीएम अवधेश निगम और खनिज अधिकारी रविवार शाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने वीडियो पुराना होना पाया। खनिज अधिकारी ने बताया कि वीडियो गाजीपुर मौरंग खदान है। जहां जुर्माने की कार्रवाई की जा चुकी है। उसी वीडियो को कौंहन का होना बताकर प्रसारित किया गया है। फर्जी वीडियो वायरल पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें