फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल 150 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

Wed, 27 Jul 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
जहानाबाद में जुलूस को झंडी दिखाती अपना दल राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपना दल विधानसभा चुनाव में इस बार 150 सीटों पर मजबूती के साथ प्रत्याशी उतारेगा। इस पार्टी में कुर्मी मतदाताओं के अलावा विचारधारा को मानने वालों की बड़ी जमात है। अपना दल राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण पटेल ने मंगलवार को जहानाबाद कस्बे के तेजा नगर में प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही। इससे पहले उनका भव्य स्वागत कर कार्यकर्ताओं ने वाहन जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी दल उनके बढ़ते जनाधार को देखते हुए उनकी पार्टी की ओर अन्य दलों के लोग निहार रहे हैं। प्रदेश में वह अपने दल के बलबूते विधानसभा पहुंचाएंगे। उन्हाेंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता न किसी भ्रम में है और न किसी बहकावे में। पार्टी को जड़ से मजबूती मिल रही है।


कृष्णा पटेल ने कहा कि किसी पार्टी को महिला के साथ ओछी हरकत नहीं करनी चाहिए। मां, बेटी, पत्नी के रिश्ते को राजनीति में गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इसके पहले कस्बे की सीमा पर पहुंचने पर अपना दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन



 जहानाबाद कस्बे से अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने वाहन जुलूस निकाला। इस वाहन जुलूस को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।


यह जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव कलाना, लहुरी सरांय, रनूपुर, बिरनई, मेढ़ापाटी होते हुए अमौली कस्बे में पहुंचा और वहां विशाल जनसभा के रूप में परिवर्तित हुआ। जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रांतीय तथा जिला स्तरीय नेताओं ने अपने उद्बोधन के दौरान पार्टी को मजबूत करने और अपने बलबूते चुनाव जीतने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें