फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अपना दल के विधायक को व्हाट्एप ग्रुप पर गाली-गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अपना दल (एस) पार्टी से बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी को पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप में एक युवक ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर जिलाध्यक्ष को भी किसी लायक न छोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाने के असनी निवासी शैलेंद्र पटेल अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने मलवां थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पार्टी कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए व्हाट्सअप ग्रुप अपना दल (एस) फतेहपुर संचालित किया जाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 24 अप्रैल को विधायक जयकुमार उर्फ जैकी के कार्यों की ग्रुप पर सराहना की। करीब शाम 8:42 बजे ग्रुप के सदस्य जर्मन सिंह पटेल निवासी उदयराजपुर थाना मलवां ने एक मैसेज भेजा। इसमें विधायक को गाली-गलौज की गई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि विरोध करने पर जर्मन सिंह ने दोबारा गाली-गलौज कर अभद्रता की। जर्मन सिंह की अभद्र कार्यशैली से कार्यकताओं में रोष है। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि मामले की शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें