फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अनुराग ब्लॉक अध्यक्ष और चंद्रसेन वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने

विज्ञापन
फोटो-32-असोथर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार के बाद शपथ लेते पदा​धिकारी। स्रोत- ​शिक्षक
विज्ञापन
फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (तिवारी गुट) की असोथर ब्लॉक इकाई का शनिवार को गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अनुराग कुमार मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष और चंद्रसेन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया। जनार्दन त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
कार्यकारिणी में सर्वेश कुमार, प्रदीप कुमार, अंजनी अवस्थी और शैलेंद्र सिंह उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। दिनेश प्रजापति मंत्री, कमलेश पासवान संयुक्त मंत्री तथा हरिओम कैथल और शिवकरण गुप्ता उपमंत्री बनाए गए।
विज्ञापन

विनीत सिंह, सौरभ त्रिवेदी, रेखा सिंह, रामप्यारे और अमित पांडेय को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली। महेश कुमार कोषाध्यक्ष, विवेक मिश्रा अकाउंटेंट, केतन मिश्रा मीडिया प्रभारी और पंकज पटेल ऑडिटर नियुक्त किए गए।
इस दौरान रामकृष्ण त्रिवेदी, मुकेश सिंह, शैलेंद्र परिहार, देवपाल सिंह, राजेश पांडेय, दीपक चौधरी, वरुण गुप्ता, विक्रम सिंह, ललतेश त्रिवेदी, आशीष कुमार सिंह, सुनील पटेल, धर्मचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें