फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जान बचाने के लिए पुलिया में घुसते समय अनूप को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अखरी तिहरे हत्याकांड में कातिलों ने न तो किसी को भागने का मौका दिया और न ही बचने का। पुलिया के दोनों ओर तीनों शव मिले हैं। हृदयविदारक घटना का मंजर पुलिया पर पड़े शवों को देखने से ही समझा जा सकता है। पुलिस को पुलिया के पास तीनों शव त्रिकोणीय अवस्था में मिले हैं। नलकूप के पास की पुलिया पर एकांत जगह का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

प्रधान रामदुलारी का घर गांव के बाहरी छोर पर बना है। गांव से पूरब की ओर डामर रोड और खेत हैं। करीब एक किलोमीटर पर पुलिया बनी है। पुलिया के बगल में रमेश का नलकूप है। पुलिस को अनूप का शव पुलिया की खंती में मिला। पुलिस को मौका मुआयना से पता चला कि अनूप ने जान बचाने के लिए पुलिया में घुसने की कोशिश की थी। उसका शव पुलिया की दीवार से सटा मिला था। उसे गोली पुलिया की बाउंड्री पर खड़े होकर मारी गई। गोली उसकी बाईं कनपटी में सिर के पार हो गई।
पुलिया के बाईं ओर भाकियू नेता पप्पू सिंह का शव मिला। उसे गोली कमर के नीचे मारी गई। उसे दो से तीन गोलियां लगना माना जा रहा है। बाईं ओर ही चार से पांच मीटर पहले पप्पू सिंह के बेटे अभय का शव पड़ा मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक नजर में घटनाक्रम
- सुबह 7:50 बजे तिहरा हत्याकांड
- 8:20 बजे पहुंची पुलिस की पीआरवी

- 8:45 बजे थाना पुलिस पहुंची
- 9:30 बजे एएसपी मौके पर पहुंचे
- 10:20 बजे एसपी मौके पर पहुंचे
- 11:10 बजे प्रयागराज से आईजी पहुंचे
- 11:50 बजे पुलिस शवों को उठवा सकी
- 12:45 बजे प्रयागराज एडीजी मौके पर पहुंचे
- 5:30 बजे एडीजी प्रयागराज के लिए रवाना हुए
- 6:30 बजे के बाद शवों का पोस्टमार्टम हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें