भजन गायक अनूप जलोटा ने नरसिंहपुर-कबरहा की शनिवार की
शाम को सुरमई बना दिया। जलोटा को सुनने के लिए जनपद के अलावा गैर जनपदों
से हजारों की तादाद में लोग आए। बड़े गायक का कार्यक्रम होने से पुलिस व
प्रशासन भी अलर्ट रहा। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए
गए। महिला दारोगा के साथ महिला सिपाहियों को लगाया गया।
तयशुदा
कार्यक्रम में शामिल होने आए अनूप जलोटा ने अपनी स्वर लहरी से हर किसी को
मंत्रमुग्ध कर दिया। राम कहने से तर जाएगा पार भव से उतर जाएगा को सुना कर
शमां बांध दिया।
इसके बाद उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए एक से बढ़ कर एक भजन
श्रोताओं को झूमने को मजबूर करते रहे। दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया व
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी, श्री राम जानकी बैठें हैं मेरे सीने में
यह कुछ ऐसे भजन रहे जिन्हें सुनने के लिए श्रोता टस से मस नहीं हुए।