फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार स्पर्धाओं में अव्वल रहकर अंश ने जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
फोटो-49-अमौली के बलदेव गिरि इंटर कॉलेज में विजेता अंश को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
अमौली। कस्बे के बलदेव गिरि पाठशाला इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मिश्रीलाल मेवा लाल इंटर कॉलेज रनूपुर के अंश कुमार ने चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। सीनियर वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में अनुज सिंह प्रथम रहे। 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में कृष्णा और सीनियर वर्ग में दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जोन प्रभारी अमित कुमार और विकास कुमार ने प्रतियोगिताएं संपन्न कराईं। प्रतियोगिता में मिश्रीलाल मेवा लाल इंटर कॉलेज रनूपुर, बलदेव गिरि पाठशाला इंटर कॉलेज अमौली, सर्वोदय इंटर कॉलेज बिरनई, गंगा चरण सधारी लाल इंटर कॉलेज बुढ़वा, बद्री प्रसाद दुलीचंद इंटर कॉलेज अमौली, बृज गोपाल वर्मा इंटर कॉलेज न्योरी जलालपुर और डिघरुआ इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

फोटो-49-अमौली के बलदेव गिरि इंटर कॉलेज में विजेता अंश को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें