फाइल फोटो-17-अंकित यादव। स्रोत परिजन
फतेहपुर। थरियांव थाने के सीतापुर गांव निवासी अंकित यादव के गुरुग्राम में आत्मदाह करने के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी के आदेश पर थरियांव पुलिस ने बहन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
सीतापुर गांव के अंकित यादव ने गुरुग्राम में 15 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करने के बाद पेट्रोल डालकर सेक्टर-40 थाने के पास खुदकुशी कर ली थी। वीडियो में उसने मौत का जिम्मेदार प्रेमिका और उसकी बहन समेत पांच लोगों को जिम्मेदार बताया था। दिल्ली एम्स में अंकित की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव का 18 अप्रैल को गांव में अंतिम संस्कार हुआ था।
अंकित की बहन दीपा यादव ने एसपी से शिकायत की। छोटे भाई अंकित का असोथर में रहने वाली काजल से करीब पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग था। काजल भाई के साथ गुरुग्राम में रहती थी। दो वर्ष पूर्व हरियाणा प्रांत के करनाल निवासी ठेकेदार दिलबाग सिंह से काजल का प्रेम प्रसंग हो गया। काजल का एक अन्य प्रेमी रिक्की भट्ट निवासी गुरुग्राम है।
काजल ने प्रेमी दिलबाग सिंह और रिक्की भट्ट के साथ साजिश कर भाई पर चोरी और रुपये ऐंठने का आरोप लगाकर झूठे आरोप में जेल भेजने व हत्या की धमकी दी थी। आरोपियों ने भाई से पांच लाख रुपये की मांग की। भाई 15 अगस्त 2025 को गांव आया था। तीन अप्रैल को भाई गांव आया और सात अप्रैल को गुरुग्राम के लिए गाड़ी से निकला था। काजल व उसकी बड़ी बहन, भाई कपिल ने अंकित को जान से मारने की धमकी दी थी।
भाई की आत्महत्या में काजल व उसकी बहन, भाई, दिलबाग, रिक्की भट्ट जिम्मेदार हैं। इसके साक्ष्य वीडियो, ऑडियो व्हाट्सएप चैटिंग में हैं। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि पूर्व प्रेमिका समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
फाइल फोटो-17-अंकित यादव। स्रोत परिजन