फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अंजनी, भाला फेंक में कहकशां अव्वल

Sat, 20 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर महिला महाविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने गजब का उत्साह दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने सहपाठियों को पछाड़ने का जज्बा दिखाया। दौ सौ मीटर दौड़ में अंजनी ने बाजी मारी तो भाला फेंक में कहकशां ने प्रथम स्थान पाया। 
विज्ञापन


डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 26वें वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन कालेज की प्राचार्य स्वप्ना चट्टोपाध्याय ने किया। फिर छात्रा काजल, प्रीती, रमा, अंकिता, रिचा ने शारदे जय हंस वाहिनी वीणा वादिनी... सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद छात्राओं ने मार्च पास्ट किया तो प्राचार्य ने सलामी ली।

कालेज की साइमा ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। इसके बाद प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले 100 मीटर दौड़ की हीट्स कराई गई। 200 मीटर दौड़ में हीट्स हुई। इसमें फाइनल प्रतियोगिता में अंजनी देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अनामिका सिंह दूसरे व प्रीती तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


इसी प्रकार त्रिकूद में सुरेखा प्रथम, राहिला खान द्वितीय और कहकशां खातून तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, अंजनी देवी द्वितीय और अनामिका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

गोला फेंक में प्रकाशिनी देवी प्रथम, अनामिका सिंह द्वितीय, मैसर बानो तृतीय, भाला फेंक में कहकशां खातून प्रथम, सायमा बानो द्वितीय, सुरेखा तृतीय, चक्का फेक में अनामिका सिंह प्रथम, मैसर बानो द्वितीय और सायमा बानो तीसरे स्थान पर रहीं।

क्रीड़ा प्रभारी शिव मंगल सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम का समापन होगा जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा.राम सहाय छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। संचालन प्रशांत द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें