फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती के लिए पशुपालन बहुत जरूरी: वैज्ञानिक

Sun, 28 Jan 2024 02:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां ब्लाक के गंगा तटवर्ती दरियापुर मजरे अभयपुर में नमामि गंगे परियोजना के तहत जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। कृषि विभाग की सर्विस प्रोवाइडर ईश एग्रिटेक इंदौर, मध्य प्रदेश ने जैविक किसान मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल के उचित पोषण और दाने एवं फल के स्वास्थ्य के लिए जीवामृत के उपयोग की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र थरियाव के पशु वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार पांडेय ने पशुपालन में देशी गाय पालन के लिए जोर दिया। उन्होंने प्रकृतिक खेती के लिए गो, गोबर, गौमूत्र की उपयोगिता बताई। कहा की गोबर की खाद के लिए गड्डा खोद के संग्रहित करें, सडक़ किनारे न डालें, पशुओं को दूध निकालने के लिए आक्सिटोक्सिन इंजेक्शन का उपयोग न करें। इससे पशु बांझ हो रहे हैैं। ये कार्यक्रम उपकृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार के निर्देश पर हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिवमंगल सिंह, प्रगतिशील किसान रमाकांत त्रिपाठी, प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें