- संचालक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कोर्ट के आदेश पर हुसैनगंज पुलिस ने पैथोलॉजी कर्मी पर दुकान का 30 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर निवासी अमित पटेल ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा निवासी शशांक पटेल उर्फ अंशू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि हुसैनगंज सीएचसी के सामने 2018 में पैथोलाॅजी खोली थी। दुकान में शशांक पटेल उर्फ अंशू, राज सिंह चौहान, रोहित पटेल को काम पर रखा था। शशांक दुकान की आय-व्यय के लेखाजोखा का काम करता था। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गया। वह दुकान में हिसाब लेने नहीं जाता था। इस दौरान आय-व्यय के हिसाब का रजिस्टर भी शशांक ने गायब कर दिया। उसने करीब पिछले पांच साल में 30 लाख रुपये का गबन किया है। गबन कर आठ लाख का प्लाट, एक-एक लाख कीमत के मोबाइल, बाइक खरीदी है। हिसाब मांगने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।