फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से नाराज किशोरी ने लगाई थी फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के दरियापुर मुस्तकीम गांव में मां की डांट से नाराज होकर प्रांसी (17) ने फांसी लगा ली थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

गांव निवासी इंदल निषाद परिवार के साथ शनिवार देर शाम खेत से घर पहुंचे थे। तभी कमरे में पंखे के कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से बेटी प्रांसी को लटकता देखा।
इस पर परिजनों ने आनन फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता की तहरीर पर कार्रवाई की।
पिता इंदल ने बताया कि पत्नी शारदा ने बेटी को मोबाइल पर बातचीत करने से टोकते हुए रविवार दोपहर डांट दिया था। इसके बाद पत्नी खेत पर चली गई और बेटी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

मां की डांट से नाराज होकर बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर प्रांसी ने फांसी लगाई थी। दो साल पहले हाईस्कूल पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घरेलू कामकाज संभालती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें