फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतरा, चार घंटे जाम

Fri, 29 May 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल डलमऊ रोड की मरम्मत न कराए जाने को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बारामील चौराहा पर डेढ़ दर्जन गांवों के करीब तीन सौ ग्रामीणों ने जाम लगा प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली। जाम की सूचना पर एसडीएम से बातचीत हुई, लेकिन ग्रामीण अडिग रहे। प्रशासन की सूचना पर पीडब्लूडी के अवर अभियंता व सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे। सोमवार से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह राजू के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 11 बजे से चालू हुआ। ग्रामीणों ने बारामील चौराहा से डलमऊ के गंगा पुल तक की पांच किलोमीटर की बदहाल सड़क न बनाए जाने को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा के फ्रंटल संगठन के नेता राजू ने कहा कि दो साल पहले सड़क दुरस्तीकरण का टेंडर होने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार गुहार के बावजूद न तो जवाबदेह विभाग ध्यान दे रहा है और न ही जिला प्रशासन के आलाधिकारी। करीब तीन सैकड़ा ग्रामीणों के जमघट से वाहनों का चक्का जाम होने की सूचना पर सदर एसडीएम विवेक कुमार ने प्रदर्शनकारियों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। जिसके बाद प्रशासन ने जवाबदेह विभाग के मुखिया को प्रदर्शनकारियों के पास भेजा। पीडब्लूडी के अवर अभियंता एके सिंह व सहायक अभियंता आरपी मिश्रा से बातचीत मेें झड़प करते हुए ग्रामीणों ने अनदेखी पर सवाल दागे। पीडब्लूडी के जवाबदेह अधिकारियों के सोमवार से खस्ताहाल सड़क का निर्माण सोमवार से काम कराए जाने के आश्वासन पर यह जाम चार घंटे बाद खुल सका। भाजपा नेता ने ऐलान किया कि यदि वादे के अनुरूप काम नहीं चालू हुआ तो इससे बड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें