फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीमांकन न होने से नाराज ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर रखी मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के मऊदेव चौराहे पर डेढ़ माह से सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर होड़ लगी है। ग्रामीण इसकी शिकायत लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से शुक्रवार की रात लोगों ने हनुमानजी की मूर्ति स्थापित कर दी। इसको लेकर दो पक्षों में तनाव है।
विज्ञापन

मऊदेव चौराहा के पास लगभग 20 बीघा सरकारी जमीन है। इस जमीन पर लोगों का अवैध कब्जा है। चौराहे पर टावर के समीप डेढ़ माह से सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा था। वहीं कई दबंग जमीन भी बेच रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने पूरे चौराहे की पैमाइश कराने की मांग की थी। उस पर कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार रात सरकारी खाली जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी। सुबह निर्माण करा रहे लोगों ने मूर्ति को उठा रोड पर रख दिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर गए थे। दोनों पक्षों से अभी तक किसी प्रकार का शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें