फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रयागराज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कल होंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खजुहा ब्लाॅक में आंगनबाड़ी से रिश्वत लेने के मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर के पकड़े जाने के बाद विजिलेंस की विवेचना जारी है। मंगलवार को दोबारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बयान होने थे लेकिन अब गुरुवार को बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय खजुहा में एक नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि देने के नाम पर वसूली के मामले का खुलासा हुआ था। मामले के विवेचक प्रयागराज के विजिलेंस इंस्पेक्टर नन्हेराम सरोज ने बताया कि मामले की जांच में संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी की गई है। शिकायतकर्ता आंगनबाड़ी विभा देवी, रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाली दरियापुर की आंगनबाड़ी शोभा देवी के अलावा निर्मला, रेहाना, जावित्री और कसुमा देवी आदि के गुरुवार को बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि आंगनबाड़ी विभा की शिकायत पर संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर पुष्पेंद्र उर्फ अंकित को घूस लेते हुए प्रयागराज विजिलेंस टीम ने पकड़ा था। अंकित वाराणसी जेल में बंद है।
पिछले दिनों लिए गए थे 18 आंगनबाड़ियों के बयान
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर के पकड़े जाने के चार दिन बाद विजिलेंस टीम दोबारा खजुहा ब्लाॅक आई थी। कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों को चेक किया था। इसके बाद बिंदकी कोतवाली में 18 आंगनबाड़ियाें के बयान दर्ज किए गए थे। इस कार्रवाई के बाद सोमवार तक 11 दिन का समय गुजर गया। इस दौरान सीडीपीओ लालमुनि को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें