फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र मंदिर और आशा भगवान जैसी

Tue, 09 Jan 2018 12:20 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
शबरी संकल्प अभियान कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री जयकु मार जैकी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमौली। शबरी संकल्प अभियान एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ सोमवार को विकास खंड अमौली परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने दीप जलाकर किया। सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी ज्ञान सिंह परिहार और उनके परिवार को सम्मानित किया गया।

राज्यमंत्री जैकी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गरीबों के लिए मंदिर हैं और कार्यकर्ता और आशा बहू भगवान। इसलिए सरकार की मंशा के अनुरूप सभी कार्यकर्ता और आशाएं कर्तव्य का निर्वहन करें। सिकंदरपुर प्रधान अरविंद सिंह ने कहा कि उनके विकास खंड में 4700 बच्चे कुपोषित कैसे हो गए इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


जो गरी, छुआरा, मेवा गर्भवती महिलाओं के लिए आता है, उन तक नहीं पहुंचता। इस पर कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया पांडेय, शांती देवी, उर्मिला, सुमन आदि ने प्रधान के भाषण पर खड़े होकर आपत्ति जताई। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में मेवा नहीं आता और न ही कभी आया है। संबोधन के माध्यम से जनता को गुमराह न किया जाए।

इस पर मंत्री ने बात संभालते हुए कहा कि अच्छा कार्य करें, जिससे विकास खंड में एक भी कुपोषित बच्चा न हो। इस मौके पर डीडीओ रमेश चंद्र, एनआरएलएम डीसी सुखराज बंधु, पीडी एके निगम, डीसी मनरेगा पुतान सिंह, ब्लाक प्रमुख कमला देवी, राजू सचान, प्रमोद शुक्ला, कैलाश शर्मा, महेंद्र वर्मा, आर्य कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद उमराव, प्रधान ऋषि उमराव ने राज्यमंत्री को गदा भेंट किया। संचालक उमेश त्रिवेदी ने स्वरचित दो कविताओं के माध्यम से उपस्थित जनमानस को भाव विभोर कर दिया। सेवानिवृत्त बीडीओ पत्नी शिव देवी, पुत्र राहुल सिंह, बेटी सुषमा सिंह, पुष्पा सिंह को सुपरवाइजर अंजू उत्तम व समाज सेविका रानी पांडेय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें