फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और उमड़ पड़ा कबरहा में आस्था का ज्वार

Fri, 05 Feb 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ददुआ के बनवाए शिवहरे रामजानकी हनुमान मंदिर में गुरुवार को धार्मिक महोत्सव की शुरुआत हो गई। धाता इंटर कालेज से निकली कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत व फूलों की वर्षा हुई। भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। करीब तीन घंटे की पैदल यात्रा में उमड़े हुजूम के आगे-पीछे भारी संख्या में फोर्स लगा रहा।
विज्ञापन


चार फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाला यह धार्मिक आयोजन दोपहर दो बजे कलश यात्रा से शुरू हुआ। धाता इंटर कालेज से 108 महिलाएं सिर में कलश लेकर चलीं। यात्रा में शामिल तीन रथ आकर्षण का केंद्र रहे।

एक रथ में राधाकृष्ण व हनुमान, दूसरे रथ मेें राम लक्ष्मण की मूर्ति व तीसरे रथ मेें चित्रकूट धाम के युगराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य विराजमान थे।यात्रा में तीन हाथी व 21 घोड़े शामिल रहे।
विज्ञापन


ददुआ के भाई बाल कुमार पटेल, ददुआ के बेटे वीर सिंह व बाल कुमार के बेटे राम सिंह की अगुवाई में निकली इस यात्रा में जगह-जगह पर फूल बरसते रहे। आसपास के गांवों के लोग हर कामकाज छोड़कर आस्था के समुंदर में डुबकी लगाने को निकल पड़े। एसडीएम बलराम सिंह व डीएसपी अतुल कुमार की टीम यात्रा के साथ कदम ताल कर यात्रा को सुगम बनाने के प्रयासों में संजीदगी से लगी दिखाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें