फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अराजकतत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति फेंकी, ग्रामीणाें में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। मऊदेव चौराहा की रखी हनुमान जी की मूर्ति को मंगलवार रात अराजकतत्वों ने चबूतरे से हटाकर 10 फीट दूर फेंक दी। घटना की खबर बुधवार सुबह ग्रामीणों को हुई। भारी संख्या में लोग चौराहे पर इकट्ठा हो गए। एसडीएम, राजस्व टीम और सीओ जाफरगंज मौके पर पहुंचे। सरकारी भूमि का बोर्ड लगवाया गया।
विज्ञापन

चौराहा स्थित सरकारी भूमि कई दशक से कुछ लोगों के कब्जे में है। ग्रामीण अधिकारियों से शिकायत कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग करते आ रहे हैं। कुछ माह पहले भूमि पर चबूतरा बनाकर हनुमान जी की मूर्ति ग्रामीणों ने रखवाई थी। इस पर दो पक्षों में कब्जे को लेकर अक्सर विवाद के हालात बने रहते हैं। पूर्व में पैमाइश पर भूमि सरकारी निकली थी। मूर्ति के अपमान की मंगलवार रात घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। सीओ दुर्गेश दीप, एसडीएम दुर्गेश यादव व राजस्व टीम के साथ पहुंचे। लोगों को शांत कराया। भूमि पर चारों ओर खंभे और तार से बैरिकेडिंग के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर विवाद को सुलझाने की जगह माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पप्पू कुशवाह की तहरीर पर मूर्ति अपमान के मामले में मऊदेव निवासी लल्ला यादव के पुत्र महेंद्र, चांदपुर के गोपालपुर घघौरा निवासी मुराद हसन के पुत्र कय्यूम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महेंद्र को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें