फोटो-25-लापता लल्लन कुमार। स्रोत परिजन
- फोटो : अस्पताल में भर्ती बाथरूम में बेहोश हुई शिक्षिका । संवाद
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा के पास स्थित बैजू ढाबा में डेढ़ साल से लापता कर्मी के परिजन ने संचालक पर हत्या कर शव छिपाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
झारखंड प्रांत छतरा जिला बाघाकोला निवासी लल्लन कुमार डेढ़ साल पहले ढाबे पर काम करता था। ढाबा संचालक बैजू बिहारी के मुताबिक वह घर जाने के लिए 21 मई 2024 को निकला था। परिजन उसकी तलाश में ढाबा पर पहुंचे।
जानकारी पर पता लगा कि लल्लन ढाबे से घर जाने की बात कहकर निकला था। ढाबा मालिक से संतुष्ट नहीं होने पर परिजन थाने पहुंचे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजन ने कोर्ट की शरण ली थी।
कोर्ट के आदेश पर ढाबा संचालक बैजू बिहारी के खिलाफ पुलिस ने हत्या और शव गायब करने की शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की। विवेचक एसएसआई रविशंकर यादव ने बताया कि विवेचना शुरू की गई। ढाबा संचालक और लापता युवक का गांव 20 किलोमीटर की दूरी पर है। लापता के बारे में जानकारी देने वाले इनाम दिया जाएगा।
फोटो-25-लापता लल्लन कुमार। स्रोत परिजन- फोटो : अस्पताल में भर्ती बाथरूम में बेहोश हुई शिक्षिका । संवाद