फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सिपाही की वर्दी फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधा में भाई-बहन पर प्राथमिकी

Fri, 30 Jan 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा स्थित पुलिस चौकी में तोड़फोड़ व हंगामे के मामले में सिपाही की तहरीर पर कादरीगेट थाने में भाई-बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पर सिपाही की वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा स्थित मंदिर के पास बुधवार दोपहर में एक युवक एक किशोरी से बातें कर रहा था। चौकी के सिपाही ने पूछताछ की तो वह अभद्रता करने लगा था। इस पर सिपाही उसे चौकी ले गया, तभी किशोरी भी वहां पहुंच गई थी। उसने युवक की बहन व मां को फोन कर बुला लिया था। युवती ने युवक को अपना भाई बताकर हंगामा किया था और। इसके बाद उसे छुड़ाने के लिए चौकी का गेट तोड़ दिया था।
पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया था। युवक व उसकी बहन को पकड़कर थाने में बैठा लिया था। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि देर रात चौकी के सिपाही यशवीर की तहरीर पर मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला शीशमहल निवासी प्रशांत और उसकी आकांक्षा पर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और तोड़फोड़ की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। हालांकि बाद में पहुंची युवती की मां को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें