फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: परिजन पर फायरिंग करने वाले बुजुर्ग पर हर्ष फायरिंग की प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो-44-राजेश कुमार। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। परिवार के सदस्यों पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने 90 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ हर्ष फायरिंग की प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के दो दिन के बाद थाने के एक दरोगा की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित पक्ष ने सुनवाई न होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरायं खालिस गांव में 22 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे तमंचे से तीन राउंड फायरिंग हुई थी। गांव के राजेश ने आरोप लगाया था कि उनके पारिवारिक ताऊ छविनाथ ने पत्नी गीता देवी और अन्य परिजन पर फायर किया। पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे भी बरामद किए थे। राजेश ने थाने में शिकायत दी थी हत्या की कोशिश में फायरिंग की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
आरोपी छविनाथ बुजुर्ग बताया जा रहा है। पीड़ित राजेश ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं दरोगा शत्रुघन वर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल को सरायं खालिस बाजार क्षेत्र में गश्त के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि 22 अप्रैल की शाम छविनाथ गुप्ता ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की थी। इसके बाद वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर हर्ष फायरिंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी बुजुर्ग की तलाश की जा रही है।

फोटो-44-राजेश कुमार। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें