फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: केंद्र प्रभारी बोला अय्याशी में गई गबन की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। पुलिस रिमांड में क्रय केंद्र से धान गबन के आरोपी प्रेम प्रकाश भारती ने अय्याशी में रकम खर्च होने की बात कही है। आरोपी ने केंद्र से धान मिलर्स को करीब 8584.40 क्विंटल कम धान भेजकर गबन किया था।
विज्ञापन

प्रयागराज के केंद्र प्रभारी प्रेम प्रकाश भारती के खिलाफ दो माह पूर्व एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में एक हफ्ते पहले आत्मसमर्पण किया था। धान घोटाले में पूछताछ के लिए पुलिस की ओर से न्यायालय से रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट की अनुमति पर पुलिस जेल से बुधवार को 24 घंटे के रिमांड में प्रेम प्रकाश को लेकर क्रय केंद्र पहुंची। उनसे बिचौलिया के बारे में पूछताछ की। कई मोबाइल नंबर व खातों की जानकारी ली। प्रेम प्रकाश ने कबूला कि अय्याशी के लिए रकम की हेराफेरी हुई है। सहकर्मियों ने भी विश्वासघात किया है। इसी वजह से गबन हुआ है। विवेचक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि रिमांड में साक्ष्य संकलन किया गया है। केंद्र प्रभारी ने अय्याशी के लिए गबन होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें