फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेड़ों की छंटाई कराने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे रखें दुरुस्त

विज्ञापन
फोटो-24-रिले केंद्र का कर्मचारी से ताला लगवाकर देखते एडीआरएम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलवे स्टेशन का एडीआरएम एमएम वारिस ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्मों का जायजा लिया और प्लेटफार्म किनारे लगे पेड़ों की छंटाई कराने और सीसीटीवी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। रेलवे कंट्रोल रूम और रिले केंद्र का भी निरीक्षण कर अभिलेख चेक किए।
विज्ञापन

एडीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक के अंतिम छोर तक जाकर व्यवस्थाओं को देखा। निर्माण कार्यों के दौरान बने गड्ढों को फर्श की टाइल्स के अनुसार भरवाने और पेड़ों की लंबी डालियों की छंटाई कराने के निर्देश दिए।
वापसी के दौरान एडीआरएम रेलवे कंट्रोल रूम पहुंचे और ट्रेनों की स्थिति का जायजा लिया। सीसीटीवी की जांच कर कहा कि स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया का कोई भी सीसीटीवी बंद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद रिले केंद्र का निरीक्षण किया और वहां डबल लॉक लगवाने के निर्देश दिए। एडीआरएम आने पर सभी कर्मचारी और अधिकारी यूनीफाॅर्म में नजर आए। हालांकि और दिनों में यह कर्मचारी बिना ड्रेस के दिखते हैं। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक जयनाथ यादव और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता, आरपीएफ और रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहे।

चमाचम नजर आया रेलवे स्टेशन
एडीआरएम के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद तत्काल सफाई कर्मचारी सतर्क हो गए। तमाम मशीनों से रेलवे स्टेशन की फर्श और प्लेटफार्मों की सफाई कराई गई। रेलवे अधिकारियों के इशारों पर चले एडीआरएम को विशेष खामी नजर नहीं आई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक एडीआरएम के निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी काम करते नजर आए।

फोटो-24-रिले केंद्र का कर्मचारी से ताला लगवाकर देखते एडीआरएम। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें