फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़, छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रंजिश में रास्ते में युवक को रोककर मारपीट करने के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। बचाने आई महिला से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़कर सोने का माला छीन ली। एसपी के आदेश पर खागा पुलिस ने रविवार को छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी से शिकायत की है। इसमें बताया कि बुधवार को वह दोस्त के साथ बाइक से बुदवन चौराहा जा रहा था। आरोप है कि बुदवन निवासी राजेश सिंह, बटुआ सिंह, जुगलेश सिंह, संजय सिंह, बुद्दा सिंह और शिरोमन सिंह ने रंजिश में रास्ते में बाइक रोक ली। विरोध करने पर लाठियों से पीट दिया। वह जान बचाकर घर पहुंचा तो सभी वहां भी पहुंच गए।
आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और गृहस्थी का सामान तोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने महिला की गोद से डेढ़ वर्षीय बच्चे को छीनकर जमीन पर पटक दिया। विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ की। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें