फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आया और स्वीपर के 10 पदों की भर्ती में अनियमितता के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग में वार्ड आया और स्वीपर के 10 पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि बीते जून माह में यह भर्ती बिना किसी शासनादेश के ही कर दी गई।
विज्ञापन


की गई शिकायत के अनुसार, सीएचसी और पीएचसी में वार्ड आया और स्वीपर के कुल 10 पदों को भरने के लिए जून में प्रक्रिया शुरू की गई थी। आरोप है कि इसके लिए शासन स्तर से कोई स्पष्ट आदेश अथवा स्वीकृति नहीं थी। इसके बावजूद भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शासनादेश के अभाव में भर्ती किस आधार पर कराई गई। जब पदों पर नियुक्ति के लिए स्पष्ट आदेश ही नहीं था, तो प्रक्रिया कैसे पूरी हुई। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को दरकिनार किया गया। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग में पहले से ही कर्मचारियों की कमी और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के इन आरोपों ने विभागीय व्यवस्था पर एक और प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें