फतेहपुर। शहर में सीवर लाइन निर्माण में अनियमितताओं और सुरक्षा अनदेखी को लेकर युवा विकास समिति ने शासन से शिकायत की है। समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की।
पत्र में कार्यदायी संस्था और अधिकारियों की अपर्याप्त निगरानी का आरोप है। तकनीकी अधिकारियों के बिना पेटी ठेकेदारों से काम कराने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। कई स्थानों पर बिना आवश्यक अनुमति सड़कों की खुदाई की गई है। ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि खुदाई स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम और बैरिकेडिंग नहीं हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा है। सड़कों की मरम्मत न होने से बारिश में जलभराव और कीचड़ की समस्या है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। समिति ने निर्माण की उच्चस्तरीय जांच, प्रभावी निगरानी, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। (संवाद)