फतेहपुर (खागा)। नगर के कैनाल रोड बाई पटरी पर निर्माणाधीन नाले को लेकर स्थानीय निवासियों ने एसडीएम से शिकायत की। ठेकेदार पर गलत तरीके से नाला निर्माण कराए जाने का आरोप है। पटरी पर रहने वाले अन्य लोगों के घर के सामने से नाला निर्माण हुआ है। शिकायतकर्ता के घर के सामने नाले की दिशा उनके घर की ओर मोड़ दी गयी है और मकान तुड़वाने की धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता ने प्रकरण में पैमाइश की मांग की है। एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि प्रकरण में जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और सिंचाई/नहर विभाग को पत्र भेजा जा रहा है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी को बुलाकर पैमाइश कराई जाएगी। जिससे विवाद का निस्तारण हो सके।