फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 90 हजार रुपये में सालभर का ऑल इंडिया परमिट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लंबे रूट पर बसों का संचालन करने वाले संचालक अब 90 हजार रुपये शुल्क देकर एक साल के लिए ऑल इंडिया परमिट हासिल कर सकते हैं। इससे उन्हें हर तीन माह में अलग-अलग टैक्स जमा करने की झंझट से राहत मिलेगी। परिवहन विभाग की इस व्यवस्था से टूरिस्ट बसों और चारधाम यात्रा के लिए बसों का संचालन करने वालों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत दूसरे राज्यों में बस ले जाने के लिए बार-बार परमिट संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने और उप संभागीय परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। 90 हजार रुपये शुल्क में एक वर्ष की वैधता वाला ऑल इंडिया परमिट जारी किया जा रहा है। जिले में अब तक दो बस संचालक परमिट हासिल कर चुके हैं, जबकि कुछ अन्य ने आवेदन किया है।
बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष फरहत अली ने बताया कि ऑल इंडिया परमिट वाली बसों पर हर तीन माह में करीब 22 हजार रुपये टैक्स देना पड़ता है। हालांकि टैक्स की राशि बस में सीटों की संख्या के अनुसार घटती-बढ़ती है। नियमित रूप से दूसरे राज्यों में आने-जाने वाली बसों के संचालकों के लिए सालाना परमिट की व्यवस्था सुविधाजनक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें