फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल मिलते ही झूमे अखिलेश समर्थक

Mon, 16 Jan 2017 11:59 PM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय पर साइकिल लेकर खुशी जताते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चुनाव आयोग से साइकिल मिलते ही अखिलेश समर्थक झूम उठे। कई साइकिल चलाते हुए सड़क पर निकले, दफ्तर पहुंचे और खुशी बांटने के लिए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। गले मिल साइकिल पर कब्जा होने की बधाई दी गई। उधर, शिवपाल समर्थकों को सांप सूंघ गया। निर्वाचन आयोग का निर्णय आते ही वे घरों से बाहर नहीं निकले।  
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग का सोमवार की शाम फैसला आते ही अखिलेश समर्थक शहर के सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में एकत्र हुए। अखिलेश गुट के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के पहुंचते ही नारेबाजी शुरू हो गई और मिठाई बांटने का सिलसिला देर रात तक चला। समर्थक ऐसे खुश हो रहे थे जैसे सिंबल नहीं चुनाव का मैदान जीत कर आए हों।

इस फैसले के बाद से बिंदकी और जहानाबाद से शिवपाल गुट से घोषित प्रत्याशियों की प्रत्याशिता पर खतरे की तलवार लटक गई है। शिवपाल सिंह ने जहानाबाद से बीना पटेल और बिंदकी सीट से अमरजीत सिंह जनसेवक को प्रत्याशी बनाया था। वहीं सीएम गुट से जहानाबाद से विधायक मदनगोपाल वर्मा और बिंदकी से सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था जबकि चार अन्य विधानसभा प्रत्याशियों पर कोई बदलाव नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें