फोटो-43-जहानाबाद के मोहल्ला गढ़ी स्थित छंगा बाब दंगल में दांव पेच आजमाते पहलवान। संवाद
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला गढ़ी स्थित छंगा बाबा दंगल में बुधवार को पहलवानों ने रोमांचक मुकाबलों में दमखम दिखाया। महाराष्ट्र के कालू ने अंकुर आगरा को हराकर जीत दर्ज की। वहीं सबसे बड़े 51 हजार रुपये के इनामी मुकाबले में जहानाबाद के अकील पहलवान विजेता रहे।
दंगल में जुनैद फतेहपुर और विजय बड़ागांव के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। सचिन दिल्ली को राजदीप झांसी ने हराया, जबकि रिहान दिल्ली ने जतिन झांसी को शिकस्त दी। आयोजक आबिद हसन की ओर से आयोजित 51 हजार रुपये के इनामी मुकाबले में जहानाबाद के अकील पहलवान ने कासगंज के तूफान पहलवान को हराया। इस मौके पर शेखर, मोहम्मद उजमान, एहसान, मोनू मिश्रा, राजेंद्र सिंह, बीना पटेल, नरेश कोरी, राजेश उत्तम, सरताज और अकील सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।