फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिना स्पाइक के दौड़ा आकाश, रिले में जीता गोल्ड

विज्ञापन
फोटो-23-गोल्ड मेडल के साथ मौजूद आकाश। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
अमौली। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में चल रही दो दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में कंपोजिट कन्या विद्यालय अमौली के कक्षा सात के छात्र आकाश ने रिले दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उसका चयन का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के छात्र आकाश ने बिना स्पाइक जूते और सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूत हौसले के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उसकी मेहनत और आत्मविश्वास के आगे संसाधनों की कमी बाधा नहीं बन सकी। उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और कस्बे में खुशी का माहौल है। बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आदित्य पांडेय और इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शुभा देवी ने आकाश को बधाई दी।
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि सहायक अध्यापक संदीप कुमार के साथ बच्चों को हर स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाता है। आकाश के पिता राम शरण और माता शांति देवी ने कहा कि उनके लिए यह दिन बेहद सौभाग्यशाली है। एआरपी शैलेंद्र सचान, राजेंद्र प्रसाद, उमेश कुमार त्रिवेदी समेत कस्बावासियों ने परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन





अंताक्षरी में छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
प्रयागराज में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के तेलियानी ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय ठिठौरा की छात्राओं ने अंताक्षरी में गोल्ड मेडल जीता। टीम में कोमल, आरती, वंशिका, श्रेया और कामिनी शामिल रहीं। बीईओ तेलियानी ने छात्राओं और कोच ब्रजकिशोर को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

फोटो-23-गोल्ड मेडल के साथ मौजूद आकाश। संवाद- फोटो : 1

फोटो-23-गोल्ड मेडल के साथ मौजूद आकाश। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें