फोटो-16-प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बैठी छात्रा आकांक्षा। संवाद
हथगाम। मिशन शक्ति 5.0 के तहत बृहस्पतिवार को श्री नानक सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा आकांक्षा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनने का अवसर मिला। विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण पाल शर्मा ने उन्हें पेन भेंट कर पदभार सौंपा।
प्रधानाचार्या बनीं आकांक्षा ने वंदना स्थल पर छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और माता-पिता और गुरुजनों के प्रति सम्मान की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नारी केवल घर नहीं, समाज का भी नेतृत्व कर सकती है।
इसके बाद उन्होंने परीक्षा विभाग का निरीक्षण किया और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था देखी। यह पहल बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मबल को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम है।